फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2022: बिना ईदी के लौटे सलमान खान के फैंस, इस वजह से प्रशंसकों से मिलने नहीं आए अभिनेता

Mon, 11 Jul 2022 09:07 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में कल ईद का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास सभी से अपने- अपने अंदाज में इस त्योहार का जश्न मनाया। ईद के इस मौके पर इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान फैंस को इस त्योहार की बधाई देते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कल ईद का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास सभी से अपने- अपने अंदाज में इस त्योहार का जश्न मनाया। ईद के इस मौके पर इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान फैंस को इस त्योहार की बधाई देते हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी अभिनेताओं के फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान जहां बॉलीवुड के बादशाह अभिनेता शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के साथ फैंस को ईद की बधाई दी तो वहीं एक्टर सलमान खान ने अपने फैंस को निराश को दिया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक झलक पाने के इंतजार में हजारों लोग अभिनेता के घर के बाहर जमा हुए। सलमान हर बार ईद को मौके पर घर के बाहर जमा हुए अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देने के लिए घर की बालकनी में आकर उनका अभिवादन करते थे। लेकिन इस बार सल्लू भाई के फैंस इंतजार ही करते रह गए, लेकिन उन्हें उनके चहेते कलाकार का दीदार नहीं हो सका। आखिर सलमान के यूं फैंस से ना मिलने का क्या कारण है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : Instagram

अभिनेता ने हाल ही में हुई घटनाओं के मद्देनजर वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को तोड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई से मिली जान से मारने की धमकी को देखते हुए सलमान ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला किया। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से सलमान खान के अपार्टमेंट के पास 10 स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स को तैनात किया गया है। ये ऑफिसर फिल्म के सेट पर भी सलमान के साथ रहते हैं। यही नहीं उनकी बिल्डिंग और आसपास के इलाके में 15 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी की गई थी। यही नहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि सलमान की हत्या करने के लिए शार्प शूटर उनके घर के बाहर उनके करीब पहुंच गया था। लेकिन शूटर के कुछ करने से पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और हमलावर वहां से भाग गए। इतना ही नहीं अभिनेता के पिता सलीम खान को धमरी भरा एक पत्र भी मिला था। इसके अलावा अभिनेता के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी जान से मारने की धमकी मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें