सलमान ने धांसू अंदाज में की एंट्री
सलमान खान ने भतीजे निर्वान की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगा दिए। भारी-भरकम सुरक्षा के साथ भाईजान जन्मदिन के आयोजन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और काफी शानदार अंदाज में फोटोज क्लिक कराए। ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट में वे डैशिंग लुक में नजर आए। अभिनेता की एंट्री का एक वीडियो फोटोग्राफर pallav_paliwal के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।