फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने दिव्यांग बच्चों के साथ किया डांस, 'बहन' ने कही ये बात

Fri, 22 Nov 2019 06:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान के अलावा उनके फैंस और करीबी भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें-वीडियो साझा करते रहते हैं जो अक्सर वायरल भी हो जाते हैं। ऐसे में सलमान खान की मुंह बोली बहन और राजस्थान की पर्यटन मंत्री रह चुकीं बीना काक ने उनका बेहद खास वीडियो साझा किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bina kak - फोटो : File
बीना काक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दबंग 3 की स्टारकास्ट से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान खान दिव्यांग बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान के साथ बीना काक और दबंग 3 की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये सभी सितारे 'यूं करके' गाने पर बच्चों के साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए बीना काक ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
बीना काक ने कैप्शन में लिखा, 'सलमान खान दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खुशियां देने में कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सलमान, सोनाक्षी, प्रभु देवा, शेरा, सजंय और पूरी दबंग 3 की टीम ने जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान इन सभी के साथ पार्टी की और डांस किया। हमारे साथ बनने के लिए मैं सलमान खान का शुक्रिया अदा करती हूं।' बीना काक की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और सलमान खान के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
salman khan - फोटो : social media
गौरतलब है कि सलमान खान का ये वीडियो अगस्त के महीने का है। सलमान खान उन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग जयपुर में कर रहे थे। रिश्ते निभाने में माहिर माने जाने वाले सलमान खान रक्षाबंधन मनाया ना करें ऐसा कैसे हो सकता था। जयपुर में रहते हुए वो अपनी ऑनस्क्रीन मां यानी बीना काक के यहां पहुंचे और उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। बीना ने रक्षाबंधन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं , जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। बीना ने कैप्शन में लिखा था, 'जयपुर में घर पर राखी सेलिब्रेशन, घर पर बेटे की तरह मेरा भाई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
आपको बता दें कि बीना 2005 में डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में सलमान खान की मां का किरदार निभा चुकी हैं। उस वक्त उनकी उम्र 51 साल थी। इसके अलावा वो सलमान के साथ गॉड तुस्सी ग्रेट हो और सलाम ए इश्क जैसी फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि बीना काक की पहली पहचान एक राजनीतिज्ञ की है। वह लगातार कई बार विधायक भी रह चुकी हैं।

पढ़ें: ऑनस्क्रीन मां से सलमान खान ने बंधवाई राखी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें