फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी गाने पर सलमान खान ने किया डांस, मां बोलीं- बंद करो ये नाच गाना

Tue, 23 Jul 2019 02:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान फिल्म भारत की सक्सेस के बाद से ही इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के लिए खूब फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। हाल फिलहाल में ही सलमान के कई वीडियोज वायरल हुए हैं। इस बीच सलमान का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के इंस्टाग्राम पोस्ट वीडियो पर वो मां सुशीला चरक के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनका वीडियो शूट करने में बिजी हैं। इस वीडियो की जो सबसे प्यारी बात है वो ये कि वो अपनी मां के साथ हिंदी नहीं बल्कि विदेशी गाने पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan Car - फोटो : AmarUjala
दरअसल सलमान खान जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वो सिया का सॉन्ग चीप थ्रिल्स है। ये गाना लंबे वक्त से ट्रेंड में बना हुआ है। अक्सर पार्टी के दौरान इस गाने को प्ले कर ही दिया जाता है।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो और गाने के साथ ही सलमान ने इस सोशल मीडिया को बड़ा ही प्यारा और फनी कैप्शन दिया है। सलमान ने पोस्ट पर कैप्शन लिखा है- मॉम इज सेयिंग बंद करो ये नाच गाना (मां कह रही हैं कि ये नाच गाना बंद करो।)
 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान का वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल फिलहाल में सलमान कई वीडियोज पोस्ट कर चुके हैं। कई वीडियोज में उन्होंने किसी दूसरे शख्स को दिखाया है जैसे सलमान की पेंटिंग बनाती उनकी दिव्यांग फैन। या फिर कविता सुनाती प्यारी बच्ची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
वहीं कुछ वीडियोज में सलमान खुद मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कभी वो स्विमिंग पूल में बैक फ्लिप लगाते हैं तो कभी वो भांजों के साथ मस्ती करते नजर आए। सलमान की सभी वीडियोज को फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर शेयर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें