फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को सरप्राइज देने जा रहे सलमान खान, 'दबंग 3' से जुड़ा है कनेक्शन

Wed, 02 Oct 2019 08:22 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dabangg 3 - फोटो : social media
सलमान खान फिल्म जगत के उन दिग्गज कलाकारों में एक हैं जिसके नाम से ही शोज हाउसफुल हो जाते हैं। फिल्म 'भारत' से देशभर में धमाल मचाने के बाद एक्टर अब दबंग 3 से सबके होश उड़ाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म इस साल दिसबंर में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सलमान फिल्म दबंग 3 की तैयारी में जोरो-शोरों से लगे हुए हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। दरअसल सलमान अपनी इस फिल्म के ट्रेलर से पहले म्यूजिक लॉन्च करना चाहते हैं। सलमान खान ने लीक से हटकर यह फैसला लिया है कि वह अपने चाहने वालों का ट्रेलर से पहले फिल्म के गानों से उनका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
दबंग 3 - फोटो : twitter
म्यूजिक लॉन्च के बाद वह फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बेहतरीन गाने फिल्माए गए हैं जिन्हें देखकर दर्शक फिल्म देखने के लिए बेताब हो जाने वाले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
दबंग 3 (सलमान और प्रभु देवा) - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की यह पहली फिल्म होगी जो कई भाषाओं में रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी वांटेड के बाद फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान, अरबाज खान और निखिल आडवाणी मिल कर रहे हैं। दबंग 3, 20 दिसंबर को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें