फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' की शूटिंग से पहले लीक हो गई फिल्म की पूरी कहानी, सलमान निभाएंगे अब तक का सबसे खतरनाक रोल

Mon, 11 Jun 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dabangg 2
8 साल पहले सलमान खान ने बॉलीवुड को एक ऐसा किरदार दिया था जिसके चर्चे आज भी लोगों की जुबां पर हैं। इस किरदार ने न केवल सलमान को 'दबंग' बनाया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को उसका चुलबुल पांडे भी मिला। इस फिल्म की दो सीरीज रिलीज हो चुकी हैं और जल्द ही तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने वाली है। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
dabangg
फिल्म 'दबंग' साल 2010 में रिलीज हुए थी। जिसमें सलमान ने चुलबुल पांडे नाम के पुलिसवाले का रोल निभाया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में सलमान कानपुर की भाषा को अपनाते हुए दबंग चुलबुल पांडे बने थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि तीसरे पार्ट में सलमान असल जिंदगी के पुलिसवाले का रोल निभाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
Dabangg
इस पुलिसवाले का नाम क्या है इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन इस शख्स की पोस्टिंग नोएडा में हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस पुलिसवाले ने कई बड़े नेताओं को सीधा किया है। यहां तक की इस पुलिसवाले के बहादुरी के किस्से सुर्खियों में भी रहे। 
 

4 of 5
dabangg
खबरों की मानें तो सलमान खान को फिल्म की कहानी सुनते ही इतनी पसंद आई कि तुरंत फिल्म को हां कह दिया था। 'दबंग 3' में भी सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो 'दबंग 3' और 'भारत' फिल्म की शूटिंग सलमान खान 'दबंग टूर' से वापस आने के बाद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman khan
सलमान 'रेस 3' की रिलीज के बाद 'दबंग टूर' के लिए अमेरिका जाएंगे । इस बार सलमान के साथ उनकी लीडिंग एक्ट्रेस कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह नजर आएंगी । खबरों की मानें तो इस टूर के लिए कटरीना कैफ को सोनाक्षी और जैकलीन से ज्यादा फीस मिल रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें