फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' की स्क्रीनिंग में जमीं पर उतरे सितारे, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसे दिए पोज

Fri, 20 Dec 2019 05:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman, Sonakshi and Sangeeta - फोटो : twitter
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले सलमान खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के अलावा सिनेमाजगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान सबकी निगाहें सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी पर टिकीं। आगे की स्लाइड में देखिए कौन से सितारे किस तरह इस स्क्रीनिंग में पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 screening - फोटो : twitter
स्क्रीनिंग में सलमान के साथ स्क्रीन साझा करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं। इस मौके पर सोनाक्षी ने सलमान के साथ पोज भी दिए। यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए। सलमान जींस के साथ जैकेट पहने नजर आए तो वहीं सोनाक्षी क्रीम और गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sangeeta Bijlani - फोटो : twitter
'दबंग 3' की स्क्रीनिंग में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंचीं। संगीता फॉर्मल कपड़ों में नजर आईं। अभिनेत्री ने नीले रंग के कोट-पैंट के सा सफेद टॉप पहना हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे सलमान और संगीता ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। हाल ही में सलमान संगीता बिजलानी के जन्मदिन की पार्टी में भी पहुंचे थे। उस वक्त भी सलमान और संगीता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। 

4 of 5
Disha Patani, Tiger and Georgia - फोटो : twitter
संगीता बिजलानी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, डेजी शाह ,अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, बहनोई आयुष शर्मा, वरीना हुसैन और किच्चा सुदीप पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट हुए। 'दबंग 3' फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी, सई मांजरेकर,अरबाज और किच्चा सुदीप भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान ने जमकर प्रमोशन भी किया था। इस प्रमोशन का सलमान ने 'बिग बॉस' के अलावा कपिल शर्मा शो में किया था। यहां तक कि सलमान ने कपिल को लेकर ऐसी बात कह दी थी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए थे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma and Salman Khan - फोटो : sony liv
शो में कपिल ने सलमान ने कहा था-'दबंग पहली बार आई तो सलमान उसमें अभिनेता थे। दूसरी आई तो सलमान उसमें अभिनेता और निर्माता थे। दबंग 3 में अभिनेता, निर्माता और लेखक भी हैं। भाई जब दबंग 4 आएगी तब किसी पोस्ट जाने वाली है।' सलमान हंसने लगते हैं। इसके बाद कहते हैं- 'कपिल शर्मा शो...अगले सीजन में कपिल शर्मा जाएगा।' सलमान का जवाब सुनकर कपिल चुप हो जाते हैं और सभी हंसने लगते हैं। 

सिर्फ फिल्मों से ही पैसे नहीं कमातीं दीपिका, करोड़ों का है कारोबार, जानें कितनी है सालाना कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें