बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया है। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। जानकारी के मुताबिक अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की खबर सुनते ही सलमान का परिवार सदमे में है। इस बीच सलमान खान ने भावुक पोस्ट किया है। सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता ने दिल के बेहद करीब भतीजे को याद करते हुए अपने दिल की बात लिखी।