फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरा के साथ 25 साल पूरे होने पर क्या बोले सलमान? इस वजह से सुहैल ने चुना था बॉडीगार्ड

Mon, 18 Nov 2019 02:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman With Shera - फोटो : Social Media
सलमान खान के साथ हमेशा उनका साया बनकर रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा खुद भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। सलमान और शेरा के इस रिश्ते को अब 25 साल बीत चुके हैं। जैसे-जैसे ये रिश्ता पुराना होता गया इसमें उतनी ही मजबूती आती गई। अब इसकी 25वीं सालगिरह पर सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 7
Salman With Shera - फोटो : Instagram
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ फोटो शेयर करते हुए 25 साल के साथ के बारे में बताया है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '25 साल और अभी भी मजबूत है।'
 
विज्ञापन

3 of 7
shera - फोटो : social media
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपये महीने के मिलते हैं।

4 of 7
shera - फोटो : social media
सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले उसी साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने।
विज्ञापन

5 of 7
salman khan with shera - फोटो : social media
1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?' एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' 
विज्ञापन

6 of 7
shera with his mother - फोटो : social media
जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shera - फोटो : social media
शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं। शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।' 

रैंप वॉक में रानू मंडल के मेकअप से हैरान हुए फैंस, जमकर उड़ रहा मजाक, देखें फनी मीम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें