सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी और उनके आर्थिक सलाहकार बिभाष छाया के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बिभाष का बीते एक मार्च को निधन हो गया था। इस प्रार्थना सभा में सलमान खान, सलीम खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री पहुंचे।