बीते दिनों मुंबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2019 ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बॉलीवुड के कई सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। अवॉर्ड्स शो में कई कलाकारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां भी बटोरीं। वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ की धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखकर सलमान खान सीट से उठ खड़े हुए।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
जी हां, बुधवार को मुंबई से NSCI में आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस दौरान कटरीना कैफ ने ने अपने डांस से सभी के दिलों को जीता। इतना ही नहीं अवॉर्ड्स शो में परफॉर्मेंस के लिए कटरीना के नाम की जैसे ही घोषणा हुई सलमान खान अपनी सीट से उठ खड़े हुए और सीटी बजाने लगे। ऐसे करते हुए सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर salmankhannn नाम के फैन क्लब पर साझा किया है। दबंग खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स सहित उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट के जरिए उनके इस रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला। दीपिका पादुकोण, सलमान खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट्, रेखा , आयुष्मान खुराना ,विक्की कौशल, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित जैसे कई दिग्गज सितारों बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में नजर आए। कई सितारे अपने ड्रेस की वजह से भी सुर्खियों में रहे।
वहीं सलमान खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही दबंग 3 में दिखाई देंगे। अब तक इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। इस फिल्म से अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।