एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर दी, उसके बाद मैं अपने आप की भी नहीं सुनता, यह डायलॉग सुनते ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की याद आ जाती है। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान को उनके फैंस ने कभी दबंग, कभी चुलबुल तो कभी प्रेम नाम के साथ पसंद किया है। यह भी सच है कि सलमान जितने बड़े एक्टर हैं उतने ही बड़े दरियादिल इंसान भी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
वक्त के इस पड़ाव पर भी सलमान का जलवा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को रुपहले पर्दे पर दबंग, किक, एक था टाइगर, मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में अभिनय करते बहुतों ने देखा, लेकिन उनकी इंसानियत और व्यक्तित्व का एक ऐसा पहलु है जिसके बारे में लोग कम जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
बता दें सलमान खान अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा चैरिटी के लिए खर्च करते हैं। इतना ही नहीं आप उनके बैंक अकाउंट के बारे में कुछ बातें जानकर हैरान हो जाएंगे। सलमान अपने एक इंटरव्यू में यह कहते नजर आए थे कि उन्होंने कभी बैंक का चेक साइन नहीं किया था। सलमान खान की बहन अलवीरा की मानें तो सलमान खान को पैसों में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है।
4 of 5
salman khan
सलमान यह तक नहीं जानते कि उनके पास कितना पैसा है। सलमान खान ने साल 2002 में बींग ह्यूमन के नाम से एक एनजीओं की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने बेसहारा लोगों की मदद करना शुरू किया। ट्रस्ट ने महाराष्ट्र और उसके बाहर के कई गांवों को गोद लेकर उनकी तकदीर बदल दी। बींग ह्यूमन का मकसद इन गांवों में शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना था।
बता दें जब भी लोगों ने सलमान से मदद मांगी उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए लगातार मदद करते हैं इतना ही नहीं सलमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भी दिल खोलकर डोनेशन दिया।