फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लवरात्रि' का नाम बदलने पर आया आयुष शर्मा का बयान, बोले- 'पहली ही फिल्म में बवाल नहीं चाहिए'

Thu, 20 Sep 2018 10:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लवरात्रि
फिल्म 'लवरात्रि' से सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करने जा रहे हैं । हाल ही में सलमान ने फिल्म का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया । विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी । इतना ही नहीं उन्होंने बिहार में टाइटल के खिलाफ पिटीशन भी फाइल की थी ।
विज्ञापन

2 of 5
loveratri - फोटो : amar ujala
पिटीशन में कहा गया था कि इस नाम से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है । इसका टाइटल हिंदुओं के त्योहार नवरात्रि के नाम से मिलता-जुलता है। बिहार के मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सलमान खान और फिल्म के बाकी सात एक्टर्स पर एफआईआर दर्ज करने के ऑर्डर्स दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
loveratri
इसके बाद सलमान ने फिल्म का नाम बदल दिया । अब टाइटल बदलने पर आयुष शर्मा और डायरेक्टर अभिराज मीनावाला का बयान आया है । अभिराज कहते हैं, 'फिल्म में गुजराती कल्चर को बड़ी गहराई से दिखाया गया है । नवरात्रि के प्रति लोगों की आस्था दिखाई है ।'



 

4 of 5
लवरात्रि
'हमारी ये मंशा नहीं थी कि मजहबी जज्बातों के साथ खेलें ।' वहीं आयुष कहते हैं, 'यह त्योहार पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। विदेशों में इसे अप्रवासी लोग अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट करते हैं। गुजरात में इसको लेकर अलग माहौल रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Loveratri
'ये फिल्म प्यार पर बनी है । किसी की भावनाएं आहत करने का हमारा मकसद नहीं है । पहली ही फिल्म में किसी तरह का बवाल नहीं चाहते हैं। नाम में क्या रखा है । प्यार एक तरह की पूजा और तपस्या है। ये सोच कर ही इसका टाइटल लवरात्रि रखा गया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें