फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर एक्स गर्लफ्रेंड के साथ एन्जॉय करने पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें हुईं वायरल

Thu, 02 Jan 2020 02:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Instagram
नया साल को बॉलीवुड सितारे अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई इस मौके पर विदेश में छुट्टियां मना रहा है तो कोई दोस्तों के साथ इसका आनंद ले रहा है। इन सबके बीच सलमान खान के लिए ये साल ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आया है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनकी बहन अर्पिता ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। सलमान इस खुशी को सेलिब्रेट करने अपने दोस्तों के साथ अर्पिता खान शर्मा के फार्महाउस पर पहुंचे। इस दौरान उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
इस मौके पर सलमान खान अपने करीबियों के साथ जमकर डांस करते हुए दिखे। यहां उनके कई दोस्त भी मौजूद थे। बीते दिनों उनकी फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई थी। यहां सलमान काफी रिलैक्स मूड में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संगीता बिजलानी - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में संगीता बिजलानी, डेजी शाह और साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला नजर आ रही हैं। इस मौके पर तीनों वॉक करते हुए नजर आईं। संगीता, सलमान के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं।

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
इसी के साथ सोहेल खान के बेटे निरवान खान और उनके फ्रेंड्स भी नजर आए। पनवेल की सड़कों पर निरवान खान और उनके दोस्तों ने ओपन जीप में एन्जॉय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन था। इस दिन ही उनकी बहन अर्पिता ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। सलमान ने इस मौके पर खुशी जाहिर की थी।

नए साल पर नागरिकता कानून का छात्रों ने किया विरोध, महेश भट्ट ने ट्वीट कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें