फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन वक्त से जूझ रहे कपिल ने सल्लू मियां से लिया पंगा, अब कैसे निपटेंगे!

Sun, 02 Jul 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
कपिल शर्मा
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्यूज हो गई हो। लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। इसके लिए उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ 'सुपर नाइट विद् ट्यूबलाइट' नाम का स्पेशल शो भी शूट किया था। जिस दिन ये शो टेलीकास्ट हुआ था उस दिन कपिल का शो नहीं दिखाया था।
विज्ञापन

2 of 7
कपिल शर्मा
अब सवाल ये उठता है कि आखिर सलमान कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए क्यों नहीं गए। उन्होंने सुनील ग्रोवर को अपने साथ काम करने के लिए क्यों चुना। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और कपिल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
कपिल शर्मा
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, जब सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' को प्रमोट करने के लिए शो पर पहुंचे थे तो कपिल ने उन्हें एक घंटे तक इंतजार करवाया था। इसके बावजूद सलमान ने बहुत शांत तरीके से शो को शूट किया और वो जरा भी नाराज नहीं हुए। 

4 of 7
कपिल शर्मा
इतना ही नहीं कपिल ने आखिरी वक्त तक सलमान को सही स्क्रिप्ट नहीं दी थी। और वो स्क्रिप्ट में कुछ ना कुछ बदलाव करते जा रहे थे। सलमान को कपिल का ये रवैया बिलकुल पसंद नहीं आया था। सलमान ने फिर भी शो किया, वो भी बिना गुस्सा हुए।
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा
सलमान खान जॉनी लिवर, असरानी और महमूद जैसे कॉमेडियन के बहुत क्लोज रहे हैं। ये सभी कॉमेडियन बहुत हंबल और प्रोफेशनल हैं। इसी वजह से सलमान को इस फेमस कॉमेडियन का अनप्रोफेशनल होना पसंद नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा
कपिल का गैर जिम्मेदाराना फिल्मफेयर अवॉर्ड 2016 में भी नजर आया था। कपिल को शाहरुख के साथ कव्वाली की रिहर्सल करनी थी। यहां भी कपिल ने शाहरुख खान को एक घंटे तक इंतजार करवाया था। उस समय सलमान भी वहीं थे जब शाहरुख कपिल का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिल शर्मा
अवॉर्ड के दौरान सलमान अमिताभ और शाहरुख से मिलने गए। वहीं बगल में कपिल शर्मा भी बैठे थे। लेकिन सलमान ने उन पर ध्यान नहीं दिया और सिर्फ अमिताभ और शाहरुख से मिलकर चले गए। ये सब देखकर कपिल भी हैरान रह गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें