फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना के प्यार में कुछ ऐसा बोल बैठे सलमान खान, सुनकर यूलिया वंतूर को आ सकता है गुस्सा

Sun, 08 Jul 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की शानदार कमाई के बाद सलमान खान 'भारत' की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं। वहीं 'टाइगर जिंदा है' में उनकी को-स्टार रही कटरीना कैफ आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
कटरीना कितनी स्पेशल हैं इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर ये बात तो पक्की है कि सलमान और कटरीना एक दूसरे को बहुत खास मानते हैं। इस वीडियो में सलमान खान अपने साथ बैठी गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ को ‘माई बेबी’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। बता दें कटरीना कैफ और सलमान खान इन दिनों अपने द-बंद रिलोडेड शो (लाइव कंसर्ट) के लिए विदेशी दौरे पर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ
वीडियो में एक महिला रिपोर्टर कटरीना से कहती है कि उनके दिल में कटरीना कैफ के लिए खास जगह है क्योंकि कटरीना के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले 15 जुलाई को उनके बेटे का बर्थडे है। इसी वजह से उनके दिल में कटरीना के लिए खास जगह है। इसी दौरान तुरंत सलमान बोलते हैं, मेरे बेबी का बर्थडे 16 जुलाई को है।



 

4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
सलमान के बोलने के बाद कटरीना उनका चेहरा देखने लगती हैं। फिर सलमान खान कटरीना से कहते हैं, ‘ये बेबी नहीं, वो बेबी’ और किसी और की तरफ इशारा करते हैं। बता दें दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ
बात करें कटरीना की तो वह जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम 'जीरो' है। इसके अलावा वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें