सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो का सातवां और आखिरी 'वीकेंड का वार' काफी दमदार रहा है। हालांकि, सलमान के आखिरी वार से कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को तगड़ा झटका लगा है। होस्ट ने यूट्यूबर की जमकर क्लास लगाई, और उन्हें आईना दिखाया। बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक यह कहते नजर आए थे कि वह शो के विजेता हैं, और वह अपनी तुलना में किसी को नहीं गिन रहे हैं। इसी को लेकर सलमान ने अभिषेक की क्लास लगाई है।