सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान का पिछले सोमवार को निधन हो गया था। अब्दुल्ला महज 38 साल के थे। अब्दुल्ला का निधन लीवर में संक्रमण होने की वजह से हुआ था। अब्दुल्ला के निधन की खबर से सलमान खान भी काफी आहत नजर आए थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ा था। अब्दुल्ला मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे इसलिए उनका अंतिम क्रिया कर्म इंदौर में ही हुआ है। अब्दुल्ला की मौत के बाद अब उनकी लव स्टोरी के बारे में भी खुलासा हुआ है।