फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म पर इस वजह से भड़के लोग, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 'बायकॉट दबंग 3'

Fri, 29 Nov 2019 01:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लगातार गाने भी सामने आ रहे हैं । अब जब फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं तो इसका विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग 'दबंग 3' का विरोध कर रहे हैं और बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
दरअसल, ‘दबंग 3’ के टाइटल सॉन्ग ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में सलमान के साथ कुछ साधु संतों को डांस करते दिखया गया है। साधुओं का डांस करना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है । 
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : social media
बता दें कि ‘हुड़ हुड़ दबंग' गाने में सलमान के बैकग्राउंड में साधु संत हाथ में गिटार लेकर डांस कर रहे हैं। गाने के बीच में शिव जी, राम और कृष्ण जी को भी दिखाया गया है। ट्विटर पर लोग इन्हीं बातों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं ।
 

 

 

4 of 5
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिन्दू जनजागृति समिति ने भी फिल्म का विरोध करते हुए ‘हुड़ हुड़ दबंग' गाने के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठस पहुंचाने का आरोप लगाया है। समिति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #BoycottDabangg3 के साथ कई ट्वीट किया है । 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan Dabangg 3 song - फोटो : file photo
बता दें कि 'दबंग 3' में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी लीड रोल में हैं। सई इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है ।
 

'दबंग' खान ने बदली इन पांच अभिनेत्रियों की किस्मत, एक तो इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें