फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडीगार्ड शेरा की रॉयल लाइफ सलमान खान से कम नहीं, लग्जरी कार और प्राइवेट जेट में घूमने का है शौक

Tue, 21 May 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shera - फोटो : social media
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए । शेरा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में शेरा एक शख्स को जिम में कसरत कराने की कोशिश कर रहे हैं । ये वीडियो काफी फनी है और करीब 2 लाख बार देखा जा चुका है । वीडियो में शेरा ने अपने मालिक यानी सलमान की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
shera - फोटो : social media
शेरा अपनी इस कोशिश में सफल भी रहे । शेरा सलमान के सबसे वफादार पर्सनल बॉडीगार्ड हैं । शेरा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । शेरा के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम @beingshera है । वहीं सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम @beingsalmankhan है । 
विज्ञापन

3 of 7
shera with his mother - फोटो : social media
शेरा अपने मालिक की हर चीज फॉलो करते हैं । सलमान की तरह शेरा को भी फिट रहने और जिम करने का बहुत शौक है । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम करते हुए कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं । शेरा के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं । 
 

4 of 7
shera - फोटो : social media
शेरा अपने मालिक की तरह ही रॉयल लाइफ जीते हैं । उनकी जिंदगी भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है । इसका सबूत उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों से मिलता है । 
 
विज्ञापन

5 of 7
shera - फोटो : social media
शेरा की कई तस्वीरें ऐसी हैं जिसमें वो पर्सनल चॉपर और पर्सनल प्लेन में सफर करते दिख रहे हैं । विदेशों में आना-जाना और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पार्टी करना शेरा के लाइफ स्टाइल में शामिल है । हाल ही में शेरा को बेस्ट सेलेब्रिटी बॉडीगार्ड 2019 के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था । 
 
विज्ञापन

6 of 7
shera - फोटो : social media
इसके अलावा शेरा अपने मालिक के साथ भी तस्वीरें शेयर करते हैं । शेरा का बर्थडे 19 मई को होता है । पिछले साल अपने बर्थडे पर शेरा ने परिवार के साथ केक काटते हुए एक वीडियो शेयर किया था । बता दें कि शेरा 20 साल से सलमान के बॉडीगार्ड हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shera - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेरा की सैलरी 15 लाख प्रति माह है। सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड शेरा की जिंदगी से ही प्रेरित थी। शेरा अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को भी सिक्योरिटी दे चुके हैं। शेरा का एक बेटा टाइगर है। सलमान टाइगर को अपना भतीजा मानते हैं। खबरों के अनुसार, सलमान, टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें