फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी स्टार्स से कम नहीं है सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का रुतबा, फीस इतनी कि नहीं आएगा यकीन

Sun, 19 May 2019 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शेरा
सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। एक इवेंट में पहुंचे सलमान उस वक्त चर्चा में आ गए जब वो कटरीना कैफ की साड़ी ठीक करते दिखे। सलमान इवेंट में जाएं या किसी पार्टी में एक शख्स हमेशा उनके साथ साए की तरह रहता है और उन्हें प्रोटेक्ट करता है।
विज्ञापन

2 of 9
शेरा - फोटो : social media
बात कर रहे हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की, जो पिछले 20 सालों से उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। जाहिर है सलमान खान को सिक्योरिटी देने वाले की फीस भी कुछ कम तो होगी नहीं। एक वेबसाइट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ रुपए लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपए महीने मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
शेरा
सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए। शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। 

4 of 9
salman khan with shera - फोटो : social media
शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?'
विज्ञापन

5 of 9
शेरा
एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
शेरा
बॉलीवुड में सलमान अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है। 
विज्ञापन

7 of 9
शेरा
शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं।शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।' शेरा आगे बताते हैं कि 'मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं। मैं पिछले 20 साल से भाई के साथ हूं वह बहुत बड़े इंसान हैं। एक बार में ही सामने वाले को पहचान जाते हैं।' 

8 of 9
शेरा
सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। कई बार उन्हें रास्ता साफ करने के लिए 5-5 किमी. तक पैदल चलना पड़ता है। एक बार तो शेरा को रास्ता क्लियर करवाने के लिए कार से उतरकर 8 किमी. पैदल चलना पड़ा था। शेरा का कहना है कि 'भाई के जैसी फैन फॉलोइंग मैंने आज तक किसी की नहीं देखी। सलमान भाई ने हमेशा हमसे कहा है कि भीड़ में कोई भी हो उसे चोट नहीं लगनी चाहिए। भाई का चैरिटी और फैमिली के लिए प्यार बहुत ही उम्दा है।'
विज्ञापन

9 of 9
शेरा
बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुल्तान' में शेरा के बेटे टाइगर ने भी काम किया है। टाइगर इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वहीं शेरा खुद भी 'बॉडीगार्ड' फिल्म के टाइटल ट्रैक में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें