फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करने के मामले में सलमान खान से कम नहीं हैं बॉडीगार्ड शेरा, पुराने वीडियो में झूमते नजर आए

Sun, 21 Oct 2018 01:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shera
बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस किसी भी धर्म के हों लेकिन हर त्योहार बड़ी शिद्दत से मनाते हैं । त्याहारों का सबसे ज्यादा महत्व सलमान खान के परिवार में दिखता है। ईद से लेकर गणेश चतुर्थी तक, सभी त्योहार खान खानदान में बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
शेरा
पिछले दिनों गणेश चतुर्थी का त्योहार अर्पिता खान के घर पर मनाया गया था । सलमान सहित पूरा परिवार अर्पिता के घर पर पहुंचा था । अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ गणेश महोत्सव मनाने अर्पिता के घर पर पहुंचे थे ।
विज्ञापन

3 of 6
शेरा
गणेश महोत्सव का एक वीडियो हमारे हाथ लगा है । इस वीडियो में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो गणेश चतुर्थी का है । देखने से मालूम पड़ता है कि शायद वीडियो 1-2 साल पुराना है । गणेश विसर्जन के वक्त ढोल-नगाड़े बज रहे हैं । ढोल के साथ सलमान की दोनों बहनें अर्पिता और अलविरा डांस करती नजर आ रही हैं ।

4 of 6
शेरा
वहीं सलमान खान भी डांस कर रहे हैं । इसी बीच एक झलक शेरा की भी दिखती है । शेरा अपने मालिक यानी सलमान खान को देखकर उत्साहित हो जाते हैं और वो ढोल की ताल पर ताल मिलाने लगते हैं । फैंस ने सलमान खान को डांस करते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन शेरा भी कभी-कभी थिरक कर लेते हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
शेरा
बता दें कि शेरा और सलमान हर वक्त साथ में नजर आते हैं । सलमान की सक्सेस में शेरा का बहुत बड़ा हाथ है। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। एक इंटरव्यू में शेरा ने कहा था, 'मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। वो मेरे भगवान हैं। मालिक जहां जाते हैं मैं उनके साथ होता हूं। मैं उनको एक खरोच तक नहीं आने देता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेरा
शेरा सलमान के लिए सिर्फ एक बॉडीगार्ड ही नहीं बल्कि उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। जब शेरा सलमान के बॉडीगार्ड बने थे तो उन्होंने पगड़ी पहनना छोड़ दिया और अपने बाल भी कटवा लिए थे। शेरा का कहना था कि पगड़ी के साथ मैं भीड़ को काबू नहीं कर पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें