ईद के मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस-3 को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले 4 दिनों में तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की लेकिन 5वें दिन कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। 6 दिन के कलेक्शन से ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म का गेमओवर हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
रेस 3
बता दें खराब रिव्यू के बाद भी सलमान खान की फिल्म रेस ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की। फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब छठे दिन का कलेक्शन सामने आया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रेस 3 ने बुधवार को यानि रिलीज के छठे दिन 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
विज्ञापन
3 of 6
रेस 3
बता दें रेमो डिसूजा की इस फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 27.69 करोड़ की कमाई कर डाली, वहीं केवल 3 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में अपनी एंट्री बना डाली। फिल्म ने 6 दिनों में कुल मिलाकर तकरीबन 142.01 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है।
4 of 6
रेस 3
रेस 3 अगर अगले सप्ताह में 200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है तो राहत की बात हो सकती है लेकिन ये सलमान खान के लिए बड़ी चुनौती होगी क्योंकि फिल्म को लेकर इस बार बेहद बुरे रिएक्शन आयें हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रेस 3
फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे। बता दें कि रेस 3 को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं। करीब दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था।