फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सलमान को सलाखों के पीछे भेजने वाले जज के बारे में सबकुछ, ये हैं असली 'दबंग'

Fri, 06 Apr 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने इसी मामले में सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ‘‘संदेह का लाभ’’ देते हुए बरी कर दिया। सलमान को 5 साल की सुनाने वाले जज चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी एक लोकप्रिय अभिनेता है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। लेकिन उसने अपने मजे के लिए शिकार किया। ऐसे में वह सजा में रियायत का हकदार नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : self
इस मामले की सुनवाई कर रहे जज देवकुमार खत्री राजस्थान के फालोदी जिले के रहने वाले हैं। जज देवकुमार सितंबर 2017 से ही काले हिरणों के शिकार के मामले की सुनवाई कर रहे थे। देवकुमार खत्री के समक्ष बचाव पक्ष की ओर से दिसंबर 2017 में अंतिम बहस हुई थी। बता दें कि जस्टिस देवकुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है उनको सजा जरूर दी जाएगी। हिट एंड रन केस में भी कोर्ट ने 5 साल की सजा दी थी।

4 of 5
जोधपुर जिला न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश खत्री जल्द ही डीजे बनाए जाने वाले हैं। दरअसल, जस्टिस देवकुमार खत्री का यह प्रमोशन कुछ समय पहले ही होना था। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तैयार हुई प्रमोशन लिस्ट में भी उनका नाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SALMAN KHAN
क्या है मामला
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों  के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें