फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण केस: सलमान खान को राहत, 4 जुलाई तक टली सुनवाई

Wed, 03 Apr 2019 04:48 PM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : Facebook
काला हिरण शिकार के मामले में सीजेएम ग्रामीण कोर्ट के आदेश के खिलाफ सलमान खान की ओर से दायर याचिका पर आज सुनवाई टाल दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई  4 जुलाई को होगी। आज हालांकि सलमान खान कोर्ट के सामने उपस्थिति नहीं हुए थे और सिर्फ उनके वकील वहां मौजूद थे। अगली तारीख पर सलमान को कोर्ट में मौजूद रहना होगा।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान
इससे पहले मामले की सुनवाई 20 फरवरी को हुई थी। सलमान खान ने 5 साल की सजा के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में अपील पेश कर रखी है। वहीं सलमान खान के खिलाफ राज्य सरकार ने भी अवैध हथियार के मामले में बरी करने के खिलाफ अपील की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
salman khan
बता दें पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
salman khan
सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। बता दें कि, सलमान खान ने हाल ही में 1 अप्रैल से महेश्वर में अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें