फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस शख्स की वजह से सलमान खान सलाखों के पीछे पहुंचे, उसके बारे में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 09 Apr 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan
सलमान खान को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में जिस शख्स का हाथ है, उसके बारे में ये बात जानकार हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
wii dehradun
कांकाणी काले हिरण के शिकार करने पर जिस वन अधिकारी ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा, उन्होंने देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान(डब्ल्यूआईआई) से प्रशिक्षण हासिल किया। इस कोर्स से उन्हें सलमान के केस को आगे बढ़ाने में मजबूती मिली। डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों ने सलमान को सजा मिलने के बाद तत्कालीन एसीएफ ललित बोरा की बहादुरी और लगन को सलाम किया है। उनका कहना है कि ललित बोरा जिस वक्त देहरादून में प्रशिक्षण लेने आए थे, वह काफी तनाव में थे।
विज्ञापन

3 of 6
lalit
सलमान खान के हिरण शिकार मामले की जांच 7 अक्तूबर 1998 को तत्कालीन सहायक वन संरक्षक(एसीएफ) ललित बोरा को सौंपी गई। बोरा ने मामले की गहराई से पड़ताल की और जिप्सी बरामद की थी। पूरे केस को अदालत में मजबूती से पहंचाने में ललित बोरा की सबसे अहम भूमिका बताई जाती है। डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्ष 2001 में ललित बोरा जब देहरादून डब्ल्यूआईआई पहुंचे तो वह काफी तनावग्रस्त थे।

4 of 6
salman khan
उन्होंने अपने साथियों से इस तनाव की वजह सलमान खान के केस को बताई थी। उन्होंने डब्ल्यूआईआई से वर्ष 2000 से 2001 के बीच दस माह का ‘पीजी डिप्लोमा इन एडवांस वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट’ कोर्स पूरा किया था। इस कोर्स में उन्होंने वन्य जीवों को बचाने की बारीकियों के अलावा उनसे जुड़े तमाम पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया। इस कोर्स से ललित बोरा को सलमान केस की जांच पड़ताल और रिपोर्ट तैयार करने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan
डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि ललित बोरा भले ही अब वन विभाग के अधिकारी न हों, प्राइवेट जॉब कर रहे हों लेकिन उनकी काबिलियत, ईमानदारी और वन्य जीवों के प्रति प्रेम को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीपी उनियाल ने बताया कि ललित ने डब्ल्यूआईआई में प्रशिक्षण के दौरान वन्य जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को गहराई से जाना और उन पर अमल किया। आज भी डब्ल्यूआईआई की वेबसाइट पर एल्युमिनाई सूची में ललित बोरा का नाम 290 वें स्थान पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SALMAN KHAN
तत्कालीन सहायक वन संरक्षक ललित बोरा को सलमान खान के मामले की जांच के दौरान काफी विरोध झेलना पड़ा। एक बार तो पूछताछ के दौरान सलमान खान ने गुस्से में उनके ऊपर कुर्सी फेंककर मार दी थी। बोरा ने तब यह भी कहा था कि रिमांड के दौरान एक डीएफओ सलमान खान को सिगरेट लाकर पिलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें