salman khan
गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी एक लोकप्रिय अभिनेता है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। लेकिन उसने अपने मजे के लिए शिकार किया। ऐसे में वह सजा में रियायत का हकदार नहीं है। बता दें कि जस्टिस देवकुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है उनको सजा जरूर दी जाएगी। हिट एंड रन केस में भी कोर्ट ने 5 साल की सजा दी थी।