फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट से मिली हाजिरी माफी, छह फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Sat, 16 Jan 2021 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : फाइल
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर कोर्ट से हाजिरी माफी मिल गई है। उन्हें 16 जनवरी को कोर्ट में पेश होना था। इस मामले में सलमान खान पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जमानत मिल गई थी।  
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सलमान खान 16 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं। वहीं कोरोना काल को देखते हुए उन्हें छह बार हाजिरी माफी मिली। इस बार भी सलमान कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और कोर्ट से उन्हें फिर से राहत दे दी गई और हाजिरी माफी मिल गई। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत, निशांत बोड़ा और विजय चौधरी ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा। सलमान की ओर से कहा गया कि कोरोना काल और शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकते हैं। हालांकि कोर्ट ने सलमान को अगली पेशी पर निश्चित रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
कोरोना काल में सलमान की पहली पेशी 18 अप्रैल, दूसरी पेशी चार जून, तीसरी पेशी 16 जुलाई, चौथी पेशी 14 सितंबर, पांचवीं पेशी 28 सितंबर, छठी पेशी एक दिसंबर को थी। सलमान ने इस दौरान कोरोना का हवाला देते हुए हाजिरी माफी मांगी थी जो कि कोर्ट से उन्हें मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
क्या है पूरा मामला
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान और अन्य के खिलाफ शिकार के कुल तीन केस दर्ज हैं जबकि आर्म्स एक्ट का भी एक केस दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने सलमान खान को घोड़ा फार्महाउस और भवाद गांव चिंकारा शिकार केस में बरी कर दिया था। वहीं आर्म्स एक्ट केस में भी वह बीते साल बरी हो गए थे। जब इन केसों के गायब गवाह हरीश दुलानी सामने आए तो सलमान की मुश्किलें बढ़ती दिखीं। गवाह को आधार बनाकर राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी जिसके बाद सलमान पर यह मामला फिर से शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें