Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : चुलबुल पांडे
फिल्म : दबंग (2010)
दबंग सीरीज की इस फिल्म से शुरुआत करने वाले सलमान को आज इसी फिल्म के लिए दबंग खान के रूप में भी जाना जाता है। इस फिल्म में सलमान का किरदार चुलबुल पांडे एक सुपर कॉप है। वह अपने आप को आधा रोबिन हुड पांडे भी कहलवाना पसंद करता है। क्योंकि वह अमीरों से लेता जरूर है लेकिन गरीबों को देता नहीं है। सलमान का किरदार बहुत दबंग है तो कुछ रौबदार संवाद भी अपने अंदाज में उन्होंने बोले, जैसे, 'छेदी सिंह (सोनू सूद) हम तुम में इतने छेद करेंगे कि कंफ्यूज हो जाओगे, कि सांस कहां से लें और पादें कहां से'। सलमान की इस फिल्म में रोमांस है, मारधाड़ है, रोमांच है और जज्बात भी हैं। और ये सारे काम करते हैं सलमान खान। दबंग अभिनेता का करियर यहीं से उछालें मारने लगा था, जिसका सिलसिला अब तक जारी है। इस फिल्म के लिए सलमान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था।