फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' से पहले इन फिल्मों पर भी उठ चुका है विवाद, दीपिका को मिली थी नाक काटने की धमकी

Fri, 31 May 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Padmaavat, Bharat, Loveyatri - फोटो : file photo
सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होने से 4 दिन पहले ही मुश्किल में फस गई है। 'भारत' फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में सलमान की फिल्म के नाम पर आपत्ति उठाई गई है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म का नाम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 का उल्लंघन करती है। इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई फिल्म रिलीज से पहले इस तरह की परेशानी में फंसी हो। यहां तक कि कई बार तो फिल्मों के नाम भी बदलने पड़ गए। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिनके रिलीज से पहले ही नाम बदल दिए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
padmaavat - फोटो : file photo
पद्मावत
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' की। सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया। इसके बाद भी इस फिल्म को आगजनी, धमकी जैसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। कई राज्यों में फिल्म बैन रही लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।
विज्ञापन

3 of 6
Sexy Durga - फोटो : file photo
सेक्सीदुर्गा
सनल शशिधरन की मलयालम फिल्म 'एस दुर्गा' का पहले 'सेक्सी दुर्गा' नाम रखा गया था। इस फिल्म पर आम लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा। इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे 'सेक्सी दुर्गा' के नाम से पास नहीं किया और मेकर्स को फिल्म का नाम बदलकर 'एस दुर्गा' करना पड़ा।

4 of 6
loveyatri - फोटो : file photo
लवयात्री
सलमान खान की फिल्म 'लवयात्री' का नाम भी बदला गया था। पहले इस फिल्म का नाम लवरात्रि था। धार्मिक भावनाएं आहत होने के नाम पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पीटिशन फाइल हुई थी जिसकी वजह से फिल्म का नाम 'लवरात्रि' से 'लवयात्री' रखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
goliyon ki rasleela ramleela - फोटो : file photo
रामलीला
'बाजीराव मस्तानी' से पहले भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ 'रामलीला' फिल्म बनाई थी। इसका नाम आने के बाद से ही फिल्म के नाम को लेकर ऐसा विवाद  हुआ जिससे भंसाली को फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' रखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
R RAJKUMAR - फोटो : file photo
आर. राजकुमार
शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम पहले 'रेम्बो राजकुमार' होने वाला था। हॉलीवुड में पहले ही 'रेम्बो' नाम से सीरीज बन चुकी थी और उस सीरीज के निर्माताओं ने इस फिल्म को 'रेम्बो' नाम से रिलीज होने पर आपत्ति जता दी। इस वजह से फिल्म का नाम आर. राजकुमार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें