padmaavat
- फोटो : file photo
पद्मावत
इस कड़ी में सबसे पहले बात करते हैं संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' की। सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया। इसके बाद भी इस फिल्म को आगजनी, धमकी जैसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। कई राज्यों में फिल्म बैन रही लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।