साउथ फिल्मों के सुपर स्टार दग्गुबत्ती वेंकटेश बेटी आश्रिथा शादी के बंधन में बंध गईं। ये शादी राजस्थान के जयपुर में सम्पन्न हुई। आश्रिथा ने बॉयफ्रेंड विनायक रेड्डी संग साथ फेरे लिए। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
इस खास शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान दग्गुबत्ती काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। और वैसे भी सलमान अपने दोस्ती निभानी में कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जयपुर शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे। इस खास मौके पर सलमान ब्लैक टी और जींस में नजर आए। वो शादी में काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
4 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
सलमान ने इस मौके पर फोटोशूट भी कराए। सलमान के अलावा राणा दग्गुबाती भी शादी में मेहमान थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
सलमान ने बीना काक के साथ भी फोटो खिंचवाए। बीना काक सलमान खान के फिल्मों में उनकी मां का रोल भी निभा चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
सलमान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल 'भारत' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, दिशा पाटनी हैं। 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होगी।