सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटना को लेकर सलमान खान से फोन पर बात की। सीएम ने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव भी दिया। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "जिस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है, इस सरकार को सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है। वे राज्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, यह शर्म की बात है।"