फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज ?

Fri, 28 Apr 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
विवेक ओबरॉय सलमान खान
सच कहने और कबूल करने के लिए वाकई हिम्मत की जरूरत होती है। विवेक ओबरॉय ने एक वक्त पर ऐसी ही हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना।

ये भी पढें - विदेशी सरजमीं पर पैदा हुईं बॉलीवुड की ये पांच एक्ट्रेस, कर रही हैं बॉलीवुड पर राज
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। सलमान को इस बात का अहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। लेकिन इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में कूद पड़े।

ये भी पढें - सनी लियोन जैसा बनने के लिए इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, फैंस रह गए थे दंग
 
विज्ञापन

3 of 7
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया।

सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन घुमा दिया।

ये भी पढें - 'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
 

4 of 7
विवेक ओबरॉय सलमान खान
उन्हें पता नहीं था कि विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रखी है। बस इसी का फायदा विवेक ने उठाया और अचानक ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने सलमान को लेकर पूरा चिट्ठा खोलकर सामने रख दिया।

विवेक ने कहा, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।'

ये भी पढें - मॉडलिंग के दौरान ऐसी दिखती थी सलमान की ये 'हीरोइन', सर्जरी के बाद आया इतना बदलाव
 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान ऐश्वर्या राय
विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है।

बातों बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इन खुलासों ने सलमान की नींद उड़ा  दी और वो गुस्से से उबल गए। हालांकि उन्होंने उस वक्त चुप्पी रखी और कुछ नहीं कहा।

ये भी पढें - बीजेपी की जीत के जश्न में चार चांद लगा देंगे ये पांच गाने
 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान ऐश्वर्या राय
लेकिन विवेक की इस हरकत पर ऐश्वर्या बौखला गईं और उन्होंने विवेक को ऐसी हरकत के लिए काफी डांटा और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐश के ऐसे तेवर देख विवेक घबरा गए। उन्हें लगा कि ऐश्वर्या सलमान को लेकर उनका सपोर्ट करेंगी, लेकिन हुआ उल्टा।

विवेक ने अपने बढ़ते स्टारडम में आखिरी कील तब ठोकी जब वो किसी से सलमान के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे थे और उसी दौरान किसी ने सलमान का नंबर डायल कर दिया। विवेक ने जो भी बातें कहीं वो सभी सलमान ने सुन लीं। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं।

ये भी पढें - हार का सदमा झेल रही आम आदमी पार्टी को सुनने चाहिए ये 5 गाने, मिलेगा सुकून
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया। सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के बीच अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो विवेक ही हैं। एक वक्त पर जो विवेक ओबरॉय सफलता के चरम पर थे आज गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। सलमान और ऐश्वर्या से भी उनकी दूरियां बढ़ चुकी हैं।

ये भी पढें - कैंसर से पीड़ित थी ये हीरोइन, बढ़े वजन के बाद हुआ ऐसा हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें