‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय सिनेमा में हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा के निर्माताओं ने जिस तरह फरवरी में ताबड़तोड़ अपनी अपनी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित कीं, वे सारी अब बेकार हो चुकी हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ के बाद कोई बड़ी फिल्म देश के अधिकतर हिस्सों में जारी लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हुई है। लेकिन, जी स्टूडियोज ने फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe) को रिलीज करने के अपने फैसले को नहीं बदला है। बताया जाता है कि फिल्म का सौदा सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने जी स्टूडियोज से करीब 230 करोड़ रुपये का किया था लेकिन फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज संकट में देख इसमें 40 करोड़ रुपये कम कर दिए गए हैं।