फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और भाई सोहेल एकता कपूर से परेशान, वजह ही कुछ ऐसी है

Mon, 12 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप सोशल मीडिया में थोड़ी भी उपस्थिति रखते हैं, तो आपने कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' का पोस्टर जरूर देखा होगा।  फैंस को कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों की जोड़ी 2014 में आई फिल्म क्वीन में देखने को मिली थी। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान फिल्म से बहुत खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेंटल' शीर्षक सलमान और सोहेल द्वारा सबसे लंबे समय से रजिस्टर्ट किया हुआ था, और अब वे एकता कपूर से परेशान हैं, क्योंकी एकता 'मेंटल है क्या' शीर्षक नाम से फिल्म का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
खान परिवार के जुड़े एक सूत्र ने कहा कि, प्रोड्यूसर सोहेल खान 2014 में आई सलमान खान स्टारर 'जय हो' का नाम भी 'मेंटल' रखना चाहते थे। साथ ही कबीर खान ने भी फिल्म 'टूबलाइट' का नाम मेंटल रखने पर लंबे समय तक विचार किया था। 'मेंटल' शीर्षक सबसे लंबे समय से सलमान और सोहेल ने सोच रखा था। लेकिन इससे पहले कि वे इसका उपयोग कर सकें, एकता कपूर आगे निकल गई और उन्होंने फिल्म 'मेंटल है क्या' की घोषणा कर दी। 

4 of 5
Kangana Ranaut & Rajkummar Rao
इस बारे में जब सोहेल खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं हमने यह टाइटल एकता को नहीं दिया है। उन्होंने इसके लिए उनसे पूछा भी नहीं है।' फिल्म 'क्वीन' के बाद 'मेंटल है क्या' में एक बार फिर से कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मेंटल है क्या' एक थ्रिलर मूवी है जो मानसिक बीमारियों और दु:स्वप्न के चारों ओर घूमती है। इस फिल्म निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश राव कोवलमुडी कर रहे हैं और  एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश आर सिंह के कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है । फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें