फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने बीजेपी और पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, कहा-'हम आपके साथ खड़े हैं'

Fri, 24 May 2019 03:25 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : file

17वीं लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार जीत हासिल की है। पूरे देश में बीजेपी इस जीत का जश्न देशवासियों संग मना रही है। इधर, सत्तापक्ष के सम्राट पीएम नरेंद्र मोदी को चारों ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इस कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से अब सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को जीत की ढेरों बधाई दी है। इससे पहले अजय देवगन, सोफी चौधरी, वरुण धवन, हेमा मालिनी समेत कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और पीएम मोदी को बधाईयां दी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty
सलमान के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी पीएम मोदी को अपने ही अंदाज में ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'देखा योगा से ही होगा, इसे कहते हैं, भूमि भंजन इलेक्शन प्रदर्शन, बहुत बहुत बधाई आपको नरेंद्र मोदी जी. आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।'
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
पीएम मोदी के करीबी सुपरस्टार सलमान खान ने पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई, हम एक मजबूत भारत के लिए आपके साथ खड़े हैं।' 

4 of 5
Urmila Matondkar, Sunny Deol, Prakash Raj - फोटो : social media
इससे पहले बेटे की जीत से उत्साहित धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीर बादशाह और सनी देओल को धरती पुत्तर बताया था। साथ ही लिखा था कि अच्छे दिन यकीनन आ गये हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी हेमा मालिनी को भी शुभकामनाएं दी थी।
 

Faqeer Badshah Modi JI , Dharti puttra sunny Deol, Congratulations. Achhe Din Yaqeenan Ayen  Ge 🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌳. pic.twitter.com/wisnZ6XIpa

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019


 

Hema , Congratulations. We love  Mother India 🇮🇳  we have proved in Bekaner and Mathura. We will keep our  🇮🇳  flying.........always 🙏 pic.twitter.com/utQnUZ5QUj

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया


विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'उन सभी राजनेताओं के लिए जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट थे, आप सभी से विनम्र निवेदन - कृपया मोदी से नफरत करने में कम समय व्यतीत करें और अधिक समय भारत को प्यार करें। भारत को एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक समझदार विपक्ष की जरूरत है। जय हिंद।
 

To all the politicians who were united by their hate against @narendramodi. A humble request to you all - please spend less time hating #Modi and more time loving #Bharat🇮🇳. India needs a sensible opposition for a healthy democracy. Jai Hind 🇮🇳 #ElectionResults2019#ModiPhirSe pic.twitter.com/KWthkLltIH

— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 23, 2019

साउथ और बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, बहुत शुभकामनाएं। आपने कर दिया। 
 

Respected dear @narendramodi ji
hearty congratulations ... You made it !!! God bless.

— Rajinikanth (@rajinikanth) May 23, 2019   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें