फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की मां के साथ सलमान-शाहरुख ने 22 साल पुराने गाने को दोहराया, हंस-हंस के लोट-पोट हुए मेहमान

Wed, 09 May 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंड स्टैंड स्थित बंगले में हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ। रिसेप्शन वेन्यू के बाहर सोनम और आनंद ने मीडिया के सामने फोटो शूट करवाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सोनम और आनंद की शादी के रिसेप्शन की इस पार्टी में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। सलमान खान और शाहरुख खान ने तो जैसे इस पार्टी में चार चांद लगा दिए। पार्टी के दौरान दोनों की खान स्टेज पर ही नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
रिसेप्शन में सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान और सलमान खान करण-अर्जुन फिल्म के गाने 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है...' गाते हुए नजर आ रहे हैं। 22 साल पहले दोनों करण-अर्जुन में इस गाने को गाते हुए नजर आए थे और 22 साल बाद फिर उस पल को दोहराया।

4 of 5
sonam kapoor
सलमान खान और शाहरुख खान ने ये गाना सोनम कपूर की मां संगीता कपूर के लिए गाया। वीडियो को देखकर आपको पता चल जाएगा कि दोनों इस रिसेप्शन पार्टी को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor
आनंद दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं, और सोनम के साथ उनकी 4 साल से दोस्ती चल रही थी। आखिरकार मंगलवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी को भरपूर एन्जॉय किया है, और उनके डांस वीडियो खूब वायरल हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें