कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। दोनों ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रजवाड़ा स्टाइल में धूमधाम से शादी रचाई, जिसकी चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में अब तक हो रही है। कटरीना और विक्की की शादी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी, जिस वजह से दोनों की तस्वीरें भी सामने नहीं आ पाई थीं। इतना ही नहीं, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों तक ने कोई तस्वीर शेयर नहीं की। हालांकि, दोनों की शादी अब हो चुकी है ऐसे में हर कोई जरूर जानना चाहेगा कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल को वेडिंग गिफ्ट के रूप में क्या-क्या मिला है।
कटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी में बॉलीवुड जगत से महज कुछ ही लोगों को बुलाया था लेकिन जो स्टार्स दोनों की शादी में नहीं आए थे उन्होंने भी कटरीना और विक्की को महंगे गिफ्ट भेजे हैं। आइए आपको बताते है किसने क्या दिया है?