फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की बेटी की शादी में शेरा संग पहुंचे सलमान, 24 साल बाद 'दूल्हे की सालियों' गाने पर नाचे

Sun, 22 Jul 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूर्णा पटेल
कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल ने शनिवार को बिजनेसमैन नमित सोनी से शादी कर ली । शादी में पॉलिटीशियन के अलावा बॉलीवुड के बड़े सितारे भी पहुंचे । इतना ही नहीं संगीत सेरेमनी में इन सितारों ने जमकर डांस किया ।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
शादी और संगीत की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । बॉलीवुड सितारों की बात करें तो शादी में सलमान खान जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत बरूचा ने डांस कर महफिल जमा दी ।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
इसके अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ नजर आए । सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' और 'जूते दे दो पैसे ले लो' पर डांस किया । वहीं जैकलीन फर्नांडिस 'एक दो तीन' गाने पर थिरकीं । 
 
 

4 of 5
सागरिका घटगे
धोनी और उनकी पत्नी 'DDLJ' के गाने 'मेरे ख्वाबो में जो आए' गाने पर झूमते दिखे । नुसरत बरूचा अपनी ही फिल्म के गाने 'दिल चोरी साडा' पर नाचीं । इनके अलावा मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, डेजी शाह और सागरिका घटगे ने पूर्णा की शादी में शिरकत की । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
शादी के बाद रिसेप्शन भी हुआ और यहां शाहरुख खान, कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन, अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने पहुंच दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें