फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पदमावती' के बाद सेंसर बोर्ड का सलमान को झटका, 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज अटकी

Wed, 13 Dec 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, टाइगर जिंदा है - फोटो : Twitter
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। खासकर उनके फैंस को, लेकिन फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है जो सलमान के फैंस को निराश कर सकती है। 'टाइगर' की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया है। जिसके चलते फिल्म रिलीज नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए पास नहीं किया है। पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने फिल्म को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान सरकार को 'टाइगर जिंदा है' में फिल्माए गए कुछ सीन पर आपत्ति है, जिसे हटाए बिना वह फिल्म को पास नहीं करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Tiger Zinda Hai
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इस महीने की 22 तारीख को रिलीज हो रही है। हाल में ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरा गाना 'दिल दिया गल्ला' बिग बॉस 11 के मंच पर हाल में ही रिलीज किया गया। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें सलमान और कटरीना के बीच खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिल रही है।
पढ़ें: फिल्म से 10 दिन पहले सामने आया सलमान का नया अवतार

4 of 5
बता दें कि फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने फिल्म का 'दिल दिया गल्ला' गाना गाया है, जिसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। गाने के राइटर हैं इरशाद कामिल और वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : Self
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' ने रिलीज के 24 घंटों के भीतर यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया वीडियो सॉन्ग बन गया था। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक 53 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। गौरतलब है कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कटरीना 5 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 
पढ़ें: भयानक ठंड में खूंखार भेड़ियों से लड़ते 'टाइगर' को देख, रोंगटे हो जाएंगे खड़े, देखिए VIDEO
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें