फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर' बना हिट्स का 'सुल्तान', 100 करोड़ी लिस्ट में सलमान की 12वीं फिल्म

Wed, 27 Dec 2017 12:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ जारी है। तीन दिन में ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने चौथे दिन उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन यानी क्रिसमस को फिल्म ने लगभग 39 से 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कुल कमाई 154 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है।

पढ़ें: क्रिसमस पर सलमान को अरबपति बना गया सैंटा, 'टाइगर जिंदा है' ने 4 दिन में की ताबड़तोड़ कमाई
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान एकमात्र ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने लगातार 12 ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। साल 2010 में आई 'दबंग' से यह सिलसिला शुरू हुआ और उसके बाद 'रेडी', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'दबंग 2', 'जय हो', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'प्रेम रतन धन पायो', 'सुल्तान', 'ट्यूबलाइट' रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  #TigerZindaHai is SENSATIONAL on Day 3... East-West-North-South, the biz witnesses REMARKABLE growth... Metros and beyond metros, plexes and single screens - it’s creating HAVOC... Fri 34.10 cr, Sat 35.30 cr, Sun 45.53 cr. Total: ₹ 114.93 cr. India biz. #TZH — taran adarsh (@taran_adarsh) December 25, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सलमान ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिनकी अब तक 12 फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। वहीं 'टाइगर जिंदा है' के अलावा 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने महज 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
  #TigerZindaHai #TZH is Salman Khan’s 12th film to cross ₹ 100 cr mark...  The HIGHEST by any actor…
Highest grosser: #BajrangiBhaijaan [₹ 320.34 cr]
Two films in ₹ 300 cr Club: #BajrangiBhaijaan [₹ 320.34 cr] and #Sultan [₹ 300.45 cr]
India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 25, 2017

 

4 of 5
tiger zinda hai
तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़ रुपए और रविवार को 45.53 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
  Salman versus Salman - first 3 days...#BajrangiBhaijaan ₹ 102.60 cr [Fri-Sun]#Sultan ₹ 105.53 cr [released on Wed; Wed-Fri]#Tubelight ₹ 64.77 cr [Fri-Sun]#TigerZindaHai ₹ 114.93 cr [Fri-Sun] #TZH
India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) December 25, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है और कमाई कुल मिलाकर 114 करोड़ रही है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी मिलता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें