बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
इस रिएलिटी शो में गेस्ट के तौर पर पहुचे सलमान ने सभी प्रतिभागियों की खूब हौसला अफजाई की। सेट पर 'भारत' के कुछ चर्चित गानों स्लो मोशन, चाशनी, और सुरैया बजाए गए जिन पर शो के सभी प्रतिभागियों ने सलमान और कटरीना के साथ ठुमके लगाए। इन ठुमकों का मजा लेने में शो के जज शिल्पा शेटटी, अनुराग बासु और गीता कपूर भी पीछे नही रहे और इन्होंने भी स्टेज पर सलमान के साथ ठुमके लगाए।