फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस, ट्रेंड हो रहा Tiger 3

Fri, 20 Aug 2021 04:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विरल भयानी - फोटो : Instagram
सलमान खान और कटरीना कैफ की शानदार जोड़ी को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। रील लाइफ के साथ-साथ लोग असल जिंदगी में भी इन-दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। टाइगर 1 और 2 सुपरहिट देने के बाद अब एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने और दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिलकुल तैयार है। सलमान खान और कटरीना फिल्म ‘टाइगर 3’ में साथ नजर आने वाले हैं।

रूस में होगी फिल्म की शूटिंग

सलमान खान और कटरीना कैफ की अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए ये दोनों रूस के लिए रवाना हो चुके हैं। इन दोनों को जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां ये दोनों एक दूसरे से मैचिंग कपड़ों में नजर आए। इन दोनों के साथ एयरपोर्ट पर सलमान खान के भतीजे निर्वाण भी नजर आए। सोहेल खान के बेटे इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विरल भयानी - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर प्रशंसक दिखे उत्साहित

सलमान और कटरीना की जोड़ी को जब भी प्रशंसक देखते हैं तो वो अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाते। सोशल मीडिया पर इन दोनों की जोड़ी को देखने के बाद प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। प्रशंसको ने सोशल मीडिया पर टाइगर 3 का ट्रेंड चला दिया और फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त की। कटरीना तो कार से उतरने ही सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं जबकि सलमान खान ने मीडिया के सामने पोज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
विरल भयानी - फोटो : Instagram
टाइगर बनकर लौट रहे हैं सलमान खान

सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए लिखा, ‘सलमान खान एक बार फिर से टाइगर बनकर दहाड़ने के लिए तैयार हैं’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टाइगर अपनी जोया के साथ। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेगास्टार सलमान खान रूस के लिए आज सुबह निकल गए हैं जहां वो अपनी फिल्म के लिए 45 दिनों तक शूट करने वाले हैं। कई यूजर्स ने लिखा, ‘सलमान खान और कटरीना एक्शन और रोमांस का मिश्रण फिर से लेकर आ रहे हैं।
 
 
 

4 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान - फोटो : Social Media
150 कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की माने तो, ‘टाइगर 3’ के 150 कास्ट और क्रू मेंबर्स ने बुधवार को रूस के लिए उड़ान भरी है । आदित्य चोपड़ा ने रूस जाने के लिए एक जंबो प्लेन हायर किया। उसमें ही सभी एक साथ यूरोप गए हैं, ताकि बायोबबल की चेन ब्रेक न हो। आपको बता दें फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है। बाकी शूटिंग अब रूस में होगी। खबरों के मुताबिक मनीष के नेतृत्व में निर्देशन टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है। आदित्य चोपड़ा का साफ कहना है कि शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से ही होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media
45 दिनों का है शेड्यूल

बता दें कि रूस के अलावा फिल्म की शूटिंग अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी।  फिल्म के 5 अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, “टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्ट्रिया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्लान किया गया है। सलमान और कैटरीना पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कुछ देशों में शूटिंग के लिए जाएंगे। कोरोना महामारी के बावजूद आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें