फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में दुनिया से छुपकर सलमान-कटरीना ने रचा ली शादी? वरमाला का ये वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 09 Jul 2019 02:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान-कटरीना - फोटो : instagram
सलमान खान (Salman Khan) की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बेशक सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी के नाम पर वह कन्नी काट जाते हैं। लेकिन कटरीना के मामले में ऐसा नहीं है। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है। दोनों की जोड़ी जब भी फिल्मों में दिखती है सुपरहिट होती है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान-कटरीना - फोटो : instagram

इतना ही नहीं सलमान खान के फैंस तो कटरीना को भाभी कहकर भी बुलाते हैं। इस बीच सलमान और कटरीना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप न सिर्फ खुश होंगे बल्कि सलमान खान को बधाई देना भी शुरू कर देंगे। दरअसल ये वीडियो सलमान-कटरीना की शादी का है।

विज्ञापन

3 of 5
सलमान-कटरीना - फोटो : instagram

वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। सलमान के डिजाइनर एश्ले रिबेलो द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान कटरीना से शादी करते नजर आ रहे हैं और बाकी सब लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस इस वीडियो को फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि सच मान रहे हैं।
 

 

4 of 5
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लेकिन आपको बता दें ये वीडियो भारत फिल्म की शूटिंग का है। खैर सलमान के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है असल जिंदगी में न सही लेकिन फिल्म में तो भाईजान ने कटरीना कैफ से शादी रचा ही ली है। बात करें फिल्म भारत की तो इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस ने सलमान और कटरीना की जोड़ी को पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina, Salman - फोटो : Social Media
सलमान और कटरीना की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें