बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "भारत" के साथ दर्शकों की ईद में चार चांद लगाने वाले हैं। फ़िल्म के टीज़र और पोस्टर से दर्शकों में तहलका मचाने के बाद, अब फिल्म के निर्माता ट्रेलर रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। इसीके चलते सलमान खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : youtube
इस ट्रेलर में फिल्म के हीरो सलमान खान छह अलग अलग तरह के लुक में दर्शकों के सामने आएंगे, जिसके साथ फिल्म के सितारे कटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर के लुक भी अनावरित होंगे। दो महीने पहले आए फिल्म भारत के पोस्टर ने दर्शकों और सलमान के फैंस के दिलों में आग लगा दी थी, जिसके चलते सभी इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान की आगामी फिल्म "भारत" निसंदेह सबसे अधिक अनुमानित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ सलमान खान और अली अब्बास ज़फर तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। सुपरस्टार सलमान और डायरेक्टर अली की यह जोड़ी इससे पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है।
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म भारत की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे द्वारा अपने पिता को किए गए वादे पर आधारित है। फ़िल्म में सलमान और कटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन व टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 5 जून यानी रमज़ान के दिन रिलीज होगी।
इसके अलावा इन दिनों सलमान अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार फ़िल्म में 'दबंग' स्टार 60 वर्ष की उम्र तक चार-पांच विभिन्न लुक में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अभिनेता के 20 साल की उम्र पर आधारित होगा, जिसमें 52 साल के हो चले सलमान दुबले-पतले और नौजवान लुक में नज़र आएंगे।