फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा। दोनों ने इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। ऐसे में निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर अपनी फिल्म ‘भारत’ में सलमान के अपोजिट कटरीना को कास्ट करने की सोच रहे हैं।