फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर रात को जैकलीन के साथ स्पॉट हुए बॉबी देओल और सलमान, फैंस हैरान

Wed, 04 Apr 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान की Race 3 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। टाइगर जिंदा है के बाद सलमान फिर किसी फिल्म में एक्शन करते नजर आने वाले हैं, ऐसे में फिल्म को हाइप मिलना लाजिमी है। सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से अबू धाबी में चल रही थीं लेकिन मंगलवार रात रेस 3 की टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Race 3
आपको बता दें कि फिल्म के आखिरी सीन्स को अंजाम देने के बाद पूरी रेस 3 की टीम वापस मुंबई लौट आई है। इस बात की जानकारी अनिल कपूर ने ट्वीट करके दी। मंगलवार रात एयरपोर्ट पर सलमान खान और बॉबी देओल को एक साथ देखा गया था। वहीं दोनों के साथ फिल्म की हीरोइन जैकलिन फर्नांडिज भी नजर आई थी।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
salman khan race 3
‘रेस’ फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों में भी मजेदार एक्शन सीक्वेंस की भरमार थी अब इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। सलमान खान स्टारर रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। रेस 3 का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
salman khan race 3
फिल्म में सलमान सिकंदर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जैकलीन जेसिका के रोल में हैं। वहीं डेजी शाह संजना नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं। रेमो डिसूजा निर्देशित 'रेस 3' 2018 की ईद के मौके यानी 15 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें