फिल्म ‘बंधन’
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंधन’ जिन लोगों ने देखी है, उन्हें पता होगा कि इस फिल्म में सलमान खान ने जैकी श्रॉफ की पत्नी के भाई का रोल किया है। फिल्म का एक संवाद, ‘जो जीजाजी बोलेंगे वो मैं करूंगा’ उन दिनों बहुत हिट हुआ था। और, तब जैकी श्रॉफ इस बात को लेकर सलमान को ताने भी मारा करते थे। इस फिल्म में साले-जीजा वाला ये रिश्ता फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में पलटी मार गया है। यहां जैकी श्रॉफ उस लड़की के भाई बने हैं जिसे राधे यानी सलमान खान से प्यार हो जाता है। पूरी फिल्म में कहीं भी ऐसा कोई संवाद नहीं है जिसमें ये रिश्ता प्रकट रूप में सामने आता हो, पर पूरी फिल्म खत्म होने के बाद, क्लाइमेक्स पूरा हो जाने के बाद, जब सलमान खान और जैकी श्रॉफ एक साथ लॉन्ग शॉट में दूर जाते नजर आते हैं तो जैकी श्रॉफ का संवाद सुनाई देता है, ‘अच्छा, जीजे..!’