फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच के बाद भी जमानत न मिली और सलमान जेल में ही रहे तो ऐसी हो सकती है खान फैमिली की हालत

Sat, 07 Apr 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Salman Khan
काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। वहीं उनकी जमानत की अर्जी पर भी अब शनिवार को सुनवाई होगी, तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। आपको बता दें कि सजा के बारे में सुनते ही सलमान खान की आंखों से आंसू निकल गए थे। वहीं इस खबर को लेकर सलमान के फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां सलमान खान के कई फैंस इस फैसले को गलत मान रहे हैं और सजा को बहुत लंबी बता रहे हैं वहीं कई लोगों ने भारतीय न्याय व्यवस्था के इस फैसले का स्वागत किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
हालांकि इस फैसले के पहले से ही सलमान खान के परिवार से जुड़ी भी कई खबरें सामने आ रही थीं। आपको बता दें कि सलमान खान अपने परिवार के बहुत करीब हैं। वह अपने माता-पिता से इतने क्लोज हैं कि वह उनके साथ ही एक ही फ्लैट में रहते हैं। अगर कमाई की बात करें तो पूरे परिवार में सलमान ही बॉलीवुड और टीवी के जरिए इन दिनों सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं और पूरे घर के लिए करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। सलमान अपने परिवार में कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा देते हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक सलमान खान की एक दिन की कमाई करीब 64 लाख रुपए है। अब सजा होने के बाद अगर वह 5 साल के लिए जेल चले जाते हैं तो उनके परिवार वालों की जिंदगी कैसे बदल जाएगी ये सोचने वाली बात है।
विज्ञापन

3 of 8
सलीम खान-
सलमान खान के पापा और मशहूर लेखक सलीम खान अपने बेटे को हमेशा से ही प्रोटेक्ट करते रहे हैं। चाहे सलमान खान की कोई फिल्म हो या कोई कानूनी केस, सलीम खान हमेशा अपने बेटे के पीछे एक ढाल बनकर खड़े रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर सलमान के किए गए कई कंट्रोवर्शियल ट्वीट के लिए भी सलीम खान ने उनकी तरफ से माफी मांगी है। सलीम खान इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। लंबे समय से उन्होंने कोई स्क्रिप्ट या गाना नहीं लिखा है लेकिन बेटे सलमान की सक्सेस के चलते वह एक शांति भरी जिंदगी जी रहे थे। ऐसे में बड़े बेटे का जेल जाना उनके लिए एक बड़ा सदमा हो सकता है।

4 of 8
s - फोटो : s
सलमा खान-
सलमा खान यानि सलीम खान की पहली पत्नी और सलमान खान की मां। सलमान खान अपनी मां के बहुत करीब हैं। मां सलमा भी सलमान की बहुत केयर करती हैं। उनके जेल जाने से मां बहुत विचलित हैं। खबर है कि सलमान के जेल में रात बिताने से उनकी मां भी पूरी रात सो नहीं पाई हैं।

हेलेन-
सलमान खान की दूसरी मां यानि सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन भी 'सुल्तान' से बहुत प्यार करती हैं। सलमान भी हेलेन की बहुत इज्जत करते हैं। सलमान और हेलेन एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते रहे हैं। यही कारण है कि ये पूरा परिवार एक छत के नीचे रहता है। इतना ही नहीं, सलमान खान की दोनों मां के आपसी संबंध भी बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सोहेल खान-
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी फिल्मों में अपना लक आजमा चुके हैं लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली है। सलमान ने भी अपने दोनों भाइयों को प्रमोट करने की बहुत कोशिश की है लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए। सोहेल खान ने फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा निर्देशक के रूप में भी काम किया है लेकिन इस वक्त उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
अरबाज खान-
सलमान के भाई अरबाज खान ने बतौर एक्टर बहुत सी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें सलमान जैसी सफलता नहीं मिल पाई है। अरबाज कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन सफलता के लिए अभी भी तरस रहे हैं। सलमान का जेल जाना उनके दोनों भाइयों के लिए आर्थिक और भावनात्मक रूप से बहुत परेशानी भरा होगा।
विज्ञापन

7 of 8
अलवीरा खान-
सलमान की सगी छोटी बहन अलवीरा अपने भाई की बहुत प्यारी हैं। एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी करने के बाद भी अलवीरा की जिंदगी में उनके भाई सलमान का एक बहुत अहम स्थान है। सलमान खान ने एक समय अतुल अग्निहोत्री को भी आर्थिक रूप से बहुत मदद की है। साथ ही वह उनकी फिल्मों का प्रमोशन भी बढ़ चढ़कर करते थे। ऐसे में अतुल और अलवीरा दोनों के लिए सलमान का जेल में सजा काटना एक सदमा साबित होगा।
विज्ञापन

8 of 8
अर्पिता-
बहन अर्पिता तो सलमान खान की बहुत दुलारी हैं। सलमान ने अपनी इस गोद ली गई बहन की शादी ऐसे धूमधाम से करवाई थी कि पूरी इंडस्ट्री देखती रह गई थी। चाहे दीवाली हो या गणेश पूजा, सलमान खान अपनी बहन के घर पर होने वाले हर समारोह में जरूर शामिल होते हैं चाहे इसके लिए उन्हें अपनी शूटिंग भी छोड़नी पड़े। सलमान खान हाल ही में अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने आयुष की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का पोस्टर भी लॉन्च किया था। अब अगर सलमान को जेल में सजा काटनी पड़ेगी तो आयुष का करियर शुरू होने से पहले ही बंद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें